फर्रुखाबाद : शौचालय में अचेत मिला युवक, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित – परिवार में मचा कोहराम

Farrukhabad News : बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के कोतवाली पास के स्थित सामुदायिक शौचालय में एक युवक शौच क्रिया के लिए गया। लेकिन जब युवक काफी देर तक बाहर आया तो किसी अनहोनी की आशंका होने शौचालय पर तैनात कर्मचारी ने दरवाजे से झांककर देखा तो युवक अंदर अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा था। कर्मचारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर हुआ संदेह 

बता दें कि शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई निवासी इकराम का 32 पुत्र इसरार बुधवार शाम फर्रुखाबाद से घर लौट रहा था। शाम करीब 6:30 बजे वह कोतवाली के निकट स्थित सामुदायिक शौचालय में शौच क्रिया के लिए गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने और उसके मोबाइल पर लगातार कॉल आने के बावजूद जवाब न मिलने पर शौचालय कर्मी को संदेह हुआ।

खिड़की से झांककर देखा तो अंदर पड़ा था युवक

शौचालय कर्मी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो इसरार अंदर अस्त-व्यस्त अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। उसने आसपास मौजूद लोगों को जानकारी दी। इसके बाद समीप स्थित कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने एंबुलेंस से पहुंचाया सीएचसी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शौचालय से बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी कायमगंज भेजा गया। वहां मौजूद चिकित्सक विपिन कुमार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पत्नी और 10 वर्षीय बेटी

सूचना पर मृतक का भाई इकलाख भी अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि इसरार छह भाइयों में से एक था। उसके परिवार में पत्नी सगुफ्ता और 10 वर्षीय बेटी इनाया है। वह नर्सरी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। चिकित्सक विपिन कुमार के अनुसार, युवक अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें