फर्रुखाबाद : कायमगंज लायंस क्लब के अध्यक्ष बने सत्य प्रकाश अग्रवाल, मेधावी छात्रा को मिली 80 हजार की मदद

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321-बी2 के स्वर्ण जयंती वर्ष और सत्र 2026-27 के अधिष्ठापन एवं दीक्षा समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बता दें कि जटवारा रोड स्थित सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सत्य प्रकाश अग्रवाल को क्लब का अध्यक्ष, सुधीर गुप्ता को सचिव और विनोद गंगवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रा को 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिलें भी वितरित की गईं।

कायमगंज
कायमगंज

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन जितेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज वंदना और राष्ट्रगीत के साथ हुई। नई कार्यकारिणी में नीरज अग्रवाल को प्रथम उपाध्यक्ष, डॉ. जितेंद्र गंगवार को द्वितीय उपाध्यक्ष और नेतेश गुप्ता को संयुक्त सचिव बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।

कायमगंज
कायमगंज

छात्रा को 80 हजार रुपये की सहायता

क्लब की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत छात्रा मोनिका गुप्ता को उच्च शिक्षा के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए आने-जाने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में क्लब के चार्टर सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

कायमगंज
कायमगंज

नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता

समारोह के दौरान सीपी स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, किशन गुप्ता, नेहा अग्रवाल और अरुण रस्तोगी को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में सीपी विद्या निकेतन के केजी विंग के बच्चों ने ‘बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा।

कायमगंज
कायमगंज

गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में वाइस एरिया लीडर एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शरद अग्निहोत्री, वीडीजी-प्रथम लायन विश्वरतन त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, लायन अभिनव सिंह और लायन रुचि सिंह सहित कई अतिथि मौजूद रहे। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, संजय गर्ग, रोहित टंडन, दीपक राज अरोड़ा, संजय बंसल, पवन गुप्ता, रजनी गोयल, अरुण दुबे, सुनील चक और उमेश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में सचिव सुधीर गुप्ता ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें