फर्रुखाबाद : बाजार से लौट रहे युवकों की बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत – साथी घायल

Farrukhabad News : शनिवार की देर शाम जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

फर्रुखाबाद
मृतक अमन राजपूत का फाइल फोटो

अस्पताल पहुंचते ही पसरा मातम

बता दें कि घायलों को रात करीब नौ बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद गांव अदमापुर निवासी 25 वर्षीय अमन राजपूत को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथ मौजूद ऋषभ का इलाज अभी जारी है। युवक की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची मां इंद्रावती व पत्नी सिया समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

खेती-किसानी कर परिवार का चलाता था भरण-पोषण

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अमन अपने दो भाइयों में बड़े था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। वहीं उन्होंने बताया कि मृतक के एक 6 साल व एक 1 साल का बेटा भी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें