Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित कैसर खां अड्डे के पास सामने दो मोटर साइकिलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में चीनी मिलकर्मी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अंत्येष्टि से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान लोकेन्द्र यादव के रूप में हुई है। उनकी पत्नी कल्पना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति 18 अक्टूबर को गांव में एक अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब दो बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर बाइक नंबर (यूपी 27 बीएन 2328) के अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और चालक की तलाश शुरू कर दी है।


























