फर्रुखाबाद : कायमगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ विधान परिषद शिक्षक व स्नातक चुनाव का मतदान

Farrukhabad News : शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र के चार बूथों पर विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम और अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मुस्तैद रही। सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराते हुए पुलिस ने गेट पर ही मतदाताओं के मोबाइल, पेन और अन्य सामान जमा करवा लिए, जिससे मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रही।

कायमगंज
कायमगंज

समय के साथ बढ़ा उत्साह : दोपहर दो बजे तक 37.38% हुई वोटिंग

सुबह ठीक आठ बजे मतदान की शुरुआत हुई। शुरुआती घंटों में धीमी रफ्तार के बाद धीरे-धीरे मतदाताओं की चहल-पहल बढ़ी। दोपहर 12 बजे तक 21.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जिसने दोपहर दो बजे तक रफ्तार पकड़कर 37.38 फीसदी का आंकड़ा छू लिया। स्नातकोत्तर और शिक्षक वर्ग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में काफी रुचि दिखाई।

देखें तस्वीरें…
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज

आंकड़ों का गणित : चार बूथों पर कुल 1,783 मतदाता पंजीकृत

मतदान केंद्र के अलग-अलग बूथों पर मतदाताओं की संख्या तय थी। स्नातक निर्वाचन के बूथ संख्या 203 पर कुल 619 मतदाता (442 पुरुष, 177 महिला) और बूथ संख्या 204 पर 929 मतदाता (688 पुरुष, 241 महिला) दर्ज थे। वहीं, शिक्षक निर्वाचन के बूथ संख्या 123 पर 148 मतदाता (98 पुरुष, 50 महिला) और बूथ संख्या 124 पर 87 मतदाता (71 पुरुष, 16 महिला) पंजीकृत थे। अधिकारियों की टीम लगातार बूथों की निगरानी में जुटी रही।

कायमगंज
कायमगंज

भाजपा नेता व प्रबंधक ने शिक्षकों के साथ किया मतदान 

बता दें कि इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर विकास शर्मा ने मतदान में बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया और अपने प्रबन्धन के तीनों कॉलेज के एस आर इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज व शिव ज्ञान मंदिर हाईस्कूल के शिक्षकों के साथ मतदान किया।

कायमगंज
कायमगंज

प्रशासनिक मुस्तैदी व दिग्गजों की मौजूदगी: बस्तों पर पहुंचे जन प्रतिनिधि

जोनल अधिकारी/उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने कायमगंज और शमशाबाद केंद्रों का जायजा लिया, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट रोली सिंह तहसील केंद्र पर लगातार निगरानी रखती रहीं। मतदान के दौरान राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक और विधायक डॉ. सुरभि अपने प्रत्याशियों के बस्तों पर पहुंचे। वहीं, सपा नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, सर्वेश अंबेडकर और रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें