Farrukhabad News : जनपद इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गया। युवक की मौत की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और हादसे की सूचना परिजनों को दी।

रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20बी के पास मंगलवार की शाम करीब 6:00 शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था तभी लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक की हुई पहचान
मृतक युवक की पहचान कायमगंज नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी अफरोज के 30 वर्षीय पुत्र आजम के रूप में हुई। आजम की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पांच भाई व बहनों में सबसे बड़ा था और भरथना में रहकर मजदूरी करता था।


























