फर्रुखाबाद : दावत से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई, एक की दर्दनाक मौत – दो गंभीर घायल

Farrukhabad News : सोमवार की देर रात जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंडपुरा तीन युवक एटा जनपद के अलीगंज में अपनी रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। देर रात वापसी के दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। इस भयानक टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित किया, दो का इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद 18 वर्षीय पवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथी पुरुषोत्तम और पंकज का इलाज अस्पताल में जारी है। पवन की मौत की सूचना पर मां पुष्पा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

हेलमेट और लापरवाही बनी जानलेवा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

घायल पुरुषोत्तम ने बताया कि पवन बाइक बहुत तेज गति से चला रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। रिश्तेदारी में लोगों ने उन्हें रात में सफर न करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक पवन पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें