Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर के प्रमुख व्यापार मंडलों और विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य कायमगंज में आयोजित होने वाले एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक रूप प्रदान करना रहा।
प्रशासनिक सुझाव और व्यापारियों का सहयोग
बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी महोदय ने आगामी कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर अपने विचार व सुझाव साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों को भी अपने-अपने सुझाव रखने का पूर्ण अवसर दिया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापार मंडल हर संभव प्रयास करेगा और हर कदम पर तत्पर रहेगा।
एकजुट हुआ कायमगंज का व्यापारिक नेतृत्व
यद्यपि कार्यक्रम की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसको लेकर उत्साह चरम पर है। इस मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, पवन गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता (मंसाराम), कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह (पिंटू यादव), महामंत्री शैलेश गुप्ता, किरण कमेटी महामंत्री श्यामू गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, महामंत्री संजीव अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा, मनोज गंगवार, विशाल गुप्ता, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, राजीव गुप्ता, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, मंत्री सत्यनारायण वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता तथा समाजसेवी सिल्की मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


























