फर्रुखाबाद : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का गठन, विनय रस्तोगी बने अध्यक्ष और अजय कटियार महामंत्री

जनपद फर्रुखाबाद के केएम हाउस में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बता दें कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी दवा विक्रेताओं को एक मंच पर लाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले में दवा कारोबारियों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए एक प्रभावी संगठन की सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

नई कार्यकारिणी की घोषणा और मुख्य जिम्मेदारियां

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें नरेश चंद्र अग्रवाल को संरक्षक, विनय रस्तोगी को अध्यक्ष व अजय कटियार को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही ब्रज किशोर दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजेश दीक्षित को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद के लिए रवींद्र राजपूत, अनिल गुप्ता, संजीव कुमार, अखलाक अहमद और पंकज अग्रवाल का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

संगठन का विस्तार और भावी योजनाएं

संगठन को मजबूती देने के लिए विक्रम हलधर, विजलेश बाथम, विवेक अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, सनी कन्नौजिया व अर्पित लावा को संगठन मंत्री बनाया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में निशीत सक्सेना, अशोक यादव और आदित्य कायमगंज से मनोज जौहरी व कंपिल से राज भूषण सिंह को दी गई है। इसके अलावा राजभूषण सिंह, आदित्य यादव, हर्ष गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, स्वप्निल गुप्ता, अंकित गंगवार, अमरेन्द्र कटियार, मोहित कटियार, मंगल सिंह और अरुण कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया है। बैठक में नगर पंचायतों और विकासखंड स्तर पर भी कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सभी सदस्यों का आभार और एकजुटता का संकल्प

कार्यक्रम के समापन अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय रस्तोगी ने सभी पदाधिकारियों व उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प जताया कि नया संगठन जिले के सभी दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा करने और उनकी व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें