रविवार की देर रात जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहदादपुर निवासी नंदराम सिंह के 40 वर्षीय पुत्र शरद यादव उर्फ बबलू की धान के खेत में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर शाम करीब 7 बजे अपने खेतों की रखवाली और काम के लिए घर से निकले थे। लेकिन जब रात 10 बजे तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ने लगी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजन फौरन खेतों की तरफ उनकी तलाश में निकल पड़े।

पानी में अचेत मिले जवाहर, डॉक्टर ने घोषित किया मृत
खेतों में काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों को शरद धान के लबालब भरे खेत में अचेत अवस्था में मिले। परिजन आनन फानन में उसे गंभीर हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर पत्नी सीमा देवी, बेटे विकास, विनय, बेटी नैना व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। बता दें कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अस्पताल प्रशासन की तरफ से युवक की मौत की सूचना कायमगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं मृतक का छोटा भाई सुनील कानपुर नगर के मूलगंज थाने में कांस्टेबल है, जो सूचना मिलते ही सुबह CHC पहुंच गया था।


















