फर्रुखाबाद : कंपिल में खेत में गिरा हाईटेंशन तार, धूं-धूं कर जली गेहूं की फसल – बाल बाल बचे मजदूर

गुरुवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। कंपिल-रुदायन मार्ग पर स्थित मोहल्ला पट्टी मदारी में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। तार गिरते ही गेहूं की कटी हुई फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुआं ही धुआं नजर आने लगा।

कम्पिल
कम्पिल

बाल-बाल बचे एक दर्जन मजदूर, ट्रैक्टर से रुकने पाई आग

हादसे के वक्त खेत में मुवीन खां के लिए दिनेश, नरेंद्र और लगभग एक दर्जन मजदूर गेहूं की कटाई कर रहे थे। गनीमत रही कि जैसे ही तार टूटा, मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे खेत मालिक मुवीन खां और स्थानीय ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच एक पड़ोसी युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से जलती फसल के चारों ओर जुताई कर दी, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका।

कम्पिल
कम्पिल

दो बीघा फसल का नुकसान, बिजली विभाग पर उठे सवाल

पीड़ित किसान मुवीन खां के मुताबिक, इस अग्निकांड में लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक चोट पहुंची है। घटना के बाद बिजली विभाग को सूचित किया गया। विद्युत उपकेंद्र कंपिल के अवर अभियंता ए.पी. सिंह ने बताया कि लाइन में आए फाल्ट को दुरुस्त किया जा रहा है और टूटे हुए तारों को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें