फर्रुखाबाद : कायमगंज में स्कूल से लौट रहे दो मासूम भाइयों को डंपर ने रौंदा, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर

बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज-दिल्ली मार्ग एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव आजमनगर निवासी रंजीत के दो बेटे, अनुराग (10 वर्ष) और अनमोल (8 वर्ष), स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी साइकिल ठीक कराकर ढमढेरा गांव से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बंबे पुल के पास मुड़े, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चे उछलकर काफी दूर जा गिरे। एक भाई पास के बंबे में जा गिरा, जबकि दूसरा सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

कायमगंज
कायमगंज

बेकाबू होकर पलटा डंपर, ग्रामीणों में भारी रोष

टक्कर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर बंबे की दीवार तोड़ते हुए पगडंडी पर पलट गया। इस हादसे में डंपर चालक सोनू (निवासी गोंडा) भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस को सूचना तुरंत दी गई थी, लेकिन टीम करीब 45 मिनट की देरी से पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर चालक और उसके दो हेल्परों को घेराबंदी कर पकड़ लिया और बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह कन्नौज से पटिया उतारकर अलीगंज जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

कायमगंज
घायल डंपर चालक सोनू

अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में दोनों घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्चों की गंभीर स्थिति को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें