फर्रुखाबाद : शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’, शहीदों की याद में नम हुईं आंखें

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल परिसर शहीदों के जयकारों से गूंज उठा और हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर आया।

कायमगंज
कायमगंज

बच्चों ने बिखेरे जलवे, जीते दिल और इनाम

समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के जीवन पर आधारित दिल छू लेने वाले विचार प्रस्तुत किए। बच्चों के इस मनमोहक अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की मेहनत और लगन की जमकर तारीफ की और उन्हें जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

आजादी के मतवालों की वीरता की सुनाई गाथा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने तीनों क्रांतिकारियों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कैसे इन वीरों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया ताकि हम आजाद हवा में सांस ले सकें। प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने भी शिक्षकों और छात्रों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी और शहीदों के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी।

कायमगंज
कायमगंज

इन दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस गौरवमयी कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एकजुट रहा। मौके पर संतोष शर्मा, ममता सिंह, मनीष गौड़, शिल्की मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, राकेश कुमार, शायना खान, साधना शर्मा, कमला गंगवार, अमित, शशांक शुक्ला, संदीप यादव, सत्यम कुमार, लालाराम, विजय कुमार, मनोज कुमार और अवधेश तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें