जनपद फर्रुखाबाद में अपराध पर लगाम लगाने और पुलिसिंग को और भी ज्यादा असरदार बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह ने शनिवार रात एक बड़ा कदम उठाया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिले के 11 उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) के कार्यक्षेत्र में अचानक फेरबदल कर दिया गया।
कायमगंज और फतेहगढ़ में इन एसआई की हुई तैनाती
बता दें कि उप-निरीक्षक अंकुर भाटी को कोतवाली कायमगंज से हटाकर अब कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सोमवीर सिंह को कायमगंज कस्बा चौकी से हटाकर सिविल लाइन थाना फतेहगढ़ की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा मानसिंह को मऊ दरवाजा थाने से कायमगंज कोतवाली भेजा गया है।

मऊ दरवाजा, कमालगंज और अमृतपुर के समीकरण बदले
तबादलों की इस लिस्ट में महेंद्र सिंह चंदेल को मऊ दरवाजा से कमालगंज और विमल कुमार को कमालगंज से कादरी गेट थाने भेजा गया है। वहीं, महेश कुमार को फतेहगढ़ कोतवाली से थाना राजेपुर ट्रांसफर किया गया है। राजेपुर में तैनात सत्यदेव ओझा अब फतेहगढ़ कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगे। वीर सिंह यादव को शमशाबाद से फतेहगढ़ और रवि सोलंकी को अमृतपुर थाने से फतेहगढ़ कोतवाली भेजा गया है।
पुलिस लाइन से निकले अफसर, इन थानों में मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक मजबूती के लिए पुलिस लाइन में तैनात अफसरों को भी फील्ड में उतारा गया है। उप-निरीक्षक प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना अमृतपुर भेजा गया है, जबकि योगेश कुमार को थाना शमशाबाद में नई तैनाती दी गई है। SP आरती सिंह का यह फैसला जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


















