फर्रुखाबाद : कायमगंज में घर के बाहर बैठे वरिष्ठ नागरिक पर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत – ग्रामीणों में आक्रोश

गुरुवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी 75 वर्षीय सुरेश चंद्र गंगवार घर के बाहर बैठे थे, तभी अचानक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

कायमगंज
मृतक सुरेश चंद्र गंगवार का फाइल फोटो

इलाज के दौरान तोड़ा दम : रास्ते में बिगड़ी हालत

घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को भगाया। घायल सुरेश चंद्र को उनका बेटा बृजेश इलाज के लिए आगरा ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वरिष्ठ नागरिक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इधर एटा पुलिस ने सबका पंचनामा पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों में आक्रोश : पहले भी कर चुका था हमला

गांव के लोगों का कहना है कि यह सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। गांव के आसपास कई आवारा पशु खुले घूम रहे हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।

प्रशासन हरकत में : जल्द होगी कार्रवाई

खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें