फर्रुखाबाद : ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, कपड़ो से हुई पहचान – परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के असगरपुर गांव निवासी छेदलाल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर से “समर” (पानी के पंप) पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

कपड़ों से हुई पहचान, बेटे ने देखा पिता का शव

सोमवार शाम को गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि शुक्ल्लापुर स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मृतक के बेटे रणवीर सिंह पाल थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा मोबाइल में दिखाई गई फोटो देखकर उन्होंने कपड़ों के आधार पर अपने पिता की पहचान की।

4 साल से चल रहा था मानसिक इलाज

परिवार के अनुसार, छेदलाल पिछले करीब चार साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज भी चल रहा था। इसी कारण से उनके घर से निकलने के बाद परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हल्का प्रभारी जगाराम सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रणवीर सिंह ने थाने में लिखित सूचना देकर अपने पिता के रूप में शव की पुष्टि की है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें