Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा अभियान के तहत मूक-बधिर छात्रों एवं नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डेफ एसोसिएशन से जुड़े लोगों को निःशुल्क हेलमेट और सड़क सुरक्षा संबंधी लोगो वितरित किए गए।

अधिकारियों के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर और यातायात प्रभारी फतेहगढ़ ने लोगों को हेलमेट के महत्व की जानकारी दी।

सांकेतिक भाषा में समझाए यातायात नियम
संकेत राजकीय मूक-बधिर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज कुमार सक्सेना और प्रशिक्षक अभिनव पटेल ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी।

सुरक्षित सफर के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षित सफर को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

























