फर्रुखाबाद : चार महीने पहले कायमगंज में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 25 हजार का इनामी व उसका साथी गिरफ्तार – नगदी व जेवर बरामद

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में चार महीने पहले हुई चोरी का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। गांव कलाखेल में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। बदमाश घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में एक इनामी बदमाश भी शामिल है, जिस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की पूरी वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया कुछ जेवर और नकदी भी बरामद की है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले घर की रेकी की थी। जब उन्हें यकीन हो गया कि घर खाली है, तो रात के समय तीन लोग बाइक से पहुंचे। बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी करके पैदल घर तक गए और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने आराम से जेवर और कैश समेटा और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग कर फैलाई दहशत, फिर ऐसे बचने की कोशिश

चोरी के बाद आरोपी कुछ दिनों तक छिपे रहे और इलाके में डर फैलाने के लिए फायरिंग भी की। बाद में उन्होंने चोरी की बंदूक को छिपा दिया और अगले दिन घर के दरवाजे पर रखकर भाग गए, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

पुलिस की मुस्तैदी से खुला मामला

पुलिस टीम ने लगातार जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कायमगंज में लाखों की चोरी और फायरिंग! शादी में गए परिवार के घर को बनाया निशाना, लाइसेंसी बंदूक भी ले गए चोर

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें