फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव – मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद नगर स्थित मोहल्ला सैदवाड़ा में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 27 वर्षीय महिला का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया। जैसे ही पड़ोसियों को घटना की भनक लगी, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

शमशाबाद
शमशाबाद

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल, क्षेत्राधिकारी और नायब तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंचे। जिले से बुलाई गई फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिवार के कुछ सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।

शमशाबाद
शमशाबाद

मायके पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

मृतक महिला की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। मौत की खबर मिलते ही महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और मामले में आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें