फर्रुखाबाद : कायमगंज में 4 लाख की ‘लूट’ निकली फर्जी, कर्ज से बचने के लिए रची गई थी साजिश – पुलिस ने किया खंडन

जनपद फर्रुखाबाद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बीती रात सनसनी फैलाने वाली 4 लाख रुपए की लूट की वारदात पूरी तरह फर्जी निकली है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि कथित पीड़ित उबैद ने कर्ज से बचने और रकम हड़पने की नीयत से लूट का झूठा नाटक रचा था। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कायमगंज
कायमगंज

क्या था मामला?

बीती रात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी उबैद ने पुलिस (डायल 112) को सूचना दी थी कि जब वह अपने मालिक के 4 लाख रुपए लेकर लौट रहा था, तब दमदमा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास बाइक सवार लुटेरों ने डंडे से हमला कर उससे रुपयों भरा थैला लूट लिया। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में क्षेत्राधिकार राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस जांच में खुला राज

जब पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन की और कथित पीड़ित उबैद से कड़ाई से पूछताछ की, तो परतें खुलने लगीं। जांच के दौरान कॉलर (उबैद) ने स्वीकार किया कि उसने कर्ज चुकाने से बचने और रुपयों को हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने लूट की घटना का किया खंडन

पुलिस ने लूट की घटना का खंडन करते हुए कहा है कि “लूट की झूठी और भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली कायमगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

फर्रुखाबाद : कपड़ा फेरी वाले से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 4 लाख, मौके पर पुलिस

 

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें