फर्रुखाबाद : कपड़ा फेरी वाले से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 4 लाख, मौके पर पुलिस

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में अपराध का ग्राफ थमता नजर नहीं आ रहा है। कुबेरपुर निवासी उबैद (26), जो अपने मालिक शानू के यहां काम करता है, बीती रात करीब 9 बजे फैजुल से 4 लाख रुपये उधार लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह दमदमा कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास पहुँचा, घात लगाए बैठे बाइक सवार लुटेरों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। उबैद बाइक से गिर पड़ा, जिसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

लूट की इतनी बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। इंस्पेक्टर एम.एम. चतुर्वेदी और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल उबैद ने घटना की पूरी जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम उबैद को अपने साथ ले गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

कायमगंज
कायमगंज

जल्द खुलासे का दावा, इलाके में दहशत का माहौल

सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि लूट की तहरीर मिल गई है और आसपास के लोगों व फैजुल से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेंगे। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में डर का माहौल है। लोग सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें