फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर, इलाज के दौरान मौत – परिवार में मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बसा नगला निवासी शिवशरण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को शिवशरण अपनी साइकिल से दवा लेने बाजार जा रहे थे, तभी उबरी खेड़ा क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

फर्रुखाबाद
मृतक शिवशरण का फाइल फोटो

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में थमी सांसें

हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवशरण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें तुरंत कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल (फर्रुखाबाद) रेफर कर दिया। परिजन लोहिया अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जाया जा रहा थे, तभी रास्ते बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें