फर्रुखाबाद : कायमगंज में पहली होली मनाने आए दामाद के सामने ससुर की सड़क हादसे दर्दनाक मौत, साला गंभीर घायल – अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

गुरुवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्पिल बाईपास मार्ग पर मेहंदिया वाली मजार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे को देख मौके पर राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और तीनों घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विपिन ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कायमगंज
मृतक उमेश कठेरिया का फाइल फोटो

मृतक की पहचान, परिवार में मचा कोहराम

बता दें कि मृतक की पहचान कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जौंरा निवासी जगदीश कठेरिया के 40 वर्षीय पुत्र उमेश कठेरिया के रूप में हुई है। उमेश की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक उमेश एक तंबाकू गोदाम में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

बाजार जाते समय हुआ हादसा

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश अपने 15 वर्षीय बेटे योगेश और दामाद जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सौरिक निवासी उदयराज के साथ बाइक से गांव से बाजार जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वे मेहंदिया वाली मजार के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी सीपी तिराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उमेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

होली की खुशियां मातम में बदलीं

परिवार के लोगों ने बताया कि उमेश की बेटी नेहा की शादी करीब आठ महीने पहले ही हुई थी। वह अपने पति उदयराज के साथ पहली होली मनाने मायके आई थी। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पत्नी सुनीता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही एसआई अभिलाख सिंह फोर्स के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत की और आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें