फर्रुखाबाद : तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मजदूर ने साड़ी का फंदा बनाकर दी जान – शराब पीने का था आदी

फर्रुखाबाद शहर के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला स्रावत खां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले 40 वर्षीय मजदूर बादाम सिंह, पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह ने शनिवार सुबह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की नजर उनके शव पर पड़ी, तो घर में कोहराम मच गया। बादाम सिंह का शव मकान के मुकले में लकड़ी के सहारे साड़ी से बने फंदे पर लटका पाया गया।

फर्रुखाबाद
मृतक बादाम सिंह का फाइल फोटो

मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक बादाम सिंह के छोटे भाई सोनू सिंह ने बताया कि उनके भाई मजदूरी करके परिवार पालते थे। उनकी पत्नी का देहांत 10 साल पहले ही हो चुका था। बादाम सिंह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि 18 साल की बेटी संध्या और 12 साल का बेटा सिद्धार्थ अभी छोटे हैं। बताया जा रहा है कि छोटा बेटा सिद्धार्थ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादाम सिंह शराब पीने के आदि थे, जो इस दुखद घटना का एक संभावित कारण हो सकता है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही काशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम में कांस्टेबल कन्हैया लाल चौधरी, सुभाष पांडेय और अनुज तिवारी शामिल रहे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक के शराब के आदी होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें