फर्रुखाबाद : दूसरे की जगह केमिस्ट्री का पेपर देने पहुंचा युवक, फोटो मिसमैच से पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी – परीक्षा केंद्र पर मचा हड़कंप

जनपद फर्रुखाबाद में यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 79 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही हैं। बुधवार को मोहम्मदाबाद के शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा में उस समय हड़कंप मच गया जब इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान (Chemistry) की परीक्षा के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। परीक्षा केंद्र के आंतरिक सचल दल ने जब प्रवेश पत्र (Admit Card) की फोटो का मिलान छात्र के चेहरे से किया, तो वह अलग निकली। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने सच उगल दिया कि वह किसी और की जगह परीक्षा देने आया था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

नगला दलजीत सिंह के छात्र की जगह परीक्षा देने पहुंचा था कमालपुर का युवक

पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान कमालपुर निवासी के रूप में बताई है। उसने स्वीकार किया कि वह नगला दलजीत सिंह निवासी एक छात्र के स्थान पर पेपर देने के लिए केंद्र के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल उसे केंद्र से बाहर कर दिया और वहां तैनात सिपाही ने मामले की पूरी जानकारी मोहम्मदाबाद कोतवाल को दी। बता दें कि मौधा परीक्षा केंद्र पर कुल 15 स्कूलों का सेंटर है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है।

DIOS ने ‘सॉल्वर’ की बात को नकारा, पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

इस मामले पर डीआईओएस (DIOS) नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि प्रवेश पत्र में फोटो मैच न होने पर परीक्षार्थियों को रोजाना ही वापस किया जाता है और अन्य कागजात मंगवाए जाते हैं। उन्होंने ‘सॉल्वर’ पकड़े जाने की बात को गलत बताया है। वहीं, मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और जैसे ही केंद्र की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त होगी, तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें