फर्रुखाबाद : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव महोरिक नगर में बुधवार को एक 13 साल के किशोर की बिजली का करंट लगने से जान चली गई। बताया जा रहा है कि किशोर खेत में आलू की खुदाई करने गया था। इसी दौरान वह वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ गया, जिसके ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही थी। किशोर जैसे ही ऊपर की ओर बढ़ा, वह बिजली के तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

फर्रुखाबाद
मृतक आदित्य का फाइल फोटो

लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन घायल किशोर को निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान महोरिक नगर निवासी रामू कुमार के 13 वर्षीय बेटे आदित्य के रूप में हुई है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था आदित्य

आदित्य के पिता रामू कुमार भी मजदूरी का काम करते हैं। घटना के समय वह एक कोल्ड स्टोर में काम करने गए हुए थे, सूचना मिलते ही वे बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। आदित्य अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था, उसके बड़े भाई का नाम निलेश जाटव है। जवान बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में इस दुखद घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें