फर्रुखाबाद : गंगा नदी से निकलकर गांव में घुसा 12 फीट लंबा मगरमच्छ, 4 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर बिहारीपुर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा नदी से निकलकर करीब 12 फीट लंबा एक विशालकाय मगरमच्छ गांव की बस्ती के करीब पहुंच गया। ग्रामीणों ने जैसे ही इतने बड़े मगरमच्छ को देखा, पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

कम्पिल
कम्पिल

वन विभाग और ग्रामीणों का 4 घंटे चला संघर्ष

सूचना मिलते ही डीएफओ राजीव कुमार के निर्देश पर वन क्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गांव पहुंची। रात के अंधेरे में मगरमच्छ का रेस्क्यू करना बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि वह बार-बार पानी के अंदर-बाहर हो रहा था। ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने करीब 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। आखिरकार, भारी जद्दोजहद के बाद 12 फीट लंबे इस मगरमच्छ को सफलतापूर्वक काबू में कर लिया गया।


सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे रेस्क्यू शुरू किया गया था। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने शाम को ही गंगा किनारे मगरमच्छ को देखा था, जिससे गांव में डर का माहौल था। अब मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

कम्पिल
कम्पिल
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें