फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक ने किया कायमगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण, अपराधियों की कुंडली खंगालने के दिए निर्देश

जनपद फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह अचानक कायमगंज कोतवाली जा पहुंचीं। उनके इस औचक निरीक्षण से थाने के स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाने की साफ-सफाई का जायजा लिया और उसके बाद मैस, बैरक और हवालात की स्थिति देखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई और मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

कायमगंज
कायमगंज

CCTNS और अभिलेखों की जांच: डिजिटल रिकॉर्ड पर जोर

निरीक्षण के दौरान आरती सिंह ने CCTNS कार्यालय में जाकर ऑनलाइन फीडिंग और फाइलों के रख-रखाव को चेक किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों (HS) और सक्रिय बदमाशों की सूची अपडेट करने को कहा। पुलिस कप्तान ने दो टूक शब्दों में कहा कि इलाके में किसी भी अपराधी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कायमगंज
कायमगंज

बीट प्रणाली और यक्ष ऐप: जमीनी स्तर पर होगी निगरानी

पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए SP ने ‘यक्ष ऐप’ और ‘बीट प्रणाली’ पर विशेष चर्चा की। उन्होंने सभी बीट आरक्षियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की खबर रखें। बीट के सिपाहियों को जनता से सीधा संवाद बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है ताकि अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

कायमगंज
कायमगंज
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें