फर्रुखाबाद : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, विदाई के बाद नानी की मौत – परिवार में मचा कोहराम

शनिवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज में एक शादी समारोह में दुल्हन की विदाई के कुछ ही मिनटों बाद ही उसकी नानी की मौत हो गई। अचानक हुई मौत की खबर से देखते ही देखते शादी की खुशियां पल भर मातम में तब्दील हो गईं।

धूमधाम से हुई शादी, हंसी-खुशी के बीच विदाई

नवाबगंज क्षेत्र के गांव घुमैया रसूलपुर निवासी राजीव कुमार सक्सेना ने अपनी 22 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की शादी माया गेस्ट हाउस में आयोजित की थी। शुक्रवार शाम बारात आई, रस्में हुईं और पूरा परिवार खुशी में डूबा रहा। शनिवार सुबह करीब 5 बजे रीति-रिवाज के साथ लक्ष्मी की विदाई की गई।

नवाबगंज
नवाबगंज

विदाई के बाद बिगड़ी नानी की तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

विदाई के कुछ ही देर बाद लक्ष्मी की नानी गोमती देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से बीमार थी नानी 

जनपद हरदोई के गांव चांदपुर की रहने वाली लक्ष्मी की 60 वर्षीय नानी गोमती देवी लंबे समय से बीमार थीं। इसके बावजूद नातिन की शादी में शामिल होने की जिद पर वह फर्रुखाबाद आई थीं। लक्ष्मी के नाना का निधन 9 साल पहले हो चुका था, ऐसे में नानी ने ही एक रात पहले अकेले कन्यादान की रस्म निभाई थी।

नवाबगंज
नवाबगंज

दुल्हन से छिपाया गया दर्दनाक सच

परिजनों ने यह दुखद खबर लक्ष्मी के ससुराल पक्ष को तो बता दी, लेकिन नवविवाहिता लक्ष्मी को इस घटना से अनजान रखा गया, ताकि उसकी विदाई के बाद का समय और अधिक दर्दनाक न हो।

परिवार का हाल

लक्ष्मी के पिता राजीव सक्सेना गांव में ही काम करते हैं। उनका बेटा मनीष दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें लक्ष्मी दूसरी संतान थी।

Leave a Comment

और पढ़ें