फर्रुखाबाद : सीएचसी कायमगंज में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप, अस्पताल में हंगामा

शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मेरापुर थाना क्षेत्र के पिलखाना गांव निवासी 50 वर्षीय मुनीशा को गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

कायमगंज
कायमगंज

सांस की दिक्कत और हाई शुगर की शिकायत

आपकी बता दें कि पिलखाना गांव निवासी रामनरेश जाटव अपनी पत्नी मनीशा को सांस लेने में परेशानी और बढ़ी हुई शुगर की शिकायत के चलते सीएचसी कायमगंज लाए थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद महिला की हालत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान अचानक महिला की तबीयत और बिगड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

परिजनों का आरोप—गलत इंजेक्शन से बिगड़ी हालत

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से मनीषा की हालत और खराब हो गई, जिसके चलते उसकी जान चली गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और मामले की जानकारी लेने लगे।

कायमगंज
कायमगंज

डॉक्टर का पक्ष—केवल गैस का इंजेक्शन, तुरंत किया रेफर

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि महिला के फेफड़ों में पानी भरा हुआ था और शुगर लेवल भी बहुत ज्यादा था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में केवल गैस का इंजेक्शन दिया गया था और हालत गंभीर देखते हुए तुरंत रेफर कर दिया गया था। अस्पताल प्रशासन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने समझाया, पोस्टमार्टम से इनकार

हंगामे की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। बाद में पंचनामा भरकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृतका अपने पीछे चार बेटियां और तीन बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें