फर्रुखाबाद : रामनगरिया मेला देखकर लौट रही महिला को रोडवेज बस ने कुचला – इलाज के दौरान मौत

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में रामनगरिया मेला देखकर घर लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कायमगंज
कायमगंज

27 जनवरी की शाम हुआ भीषण हादसा

यह हादसा 27 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे का बताया जा रहा है। गगांव खंडौली निवासी 48 वर्षीय सुनीता देवी अपनी पुत्री अंशुल के साथ पांचाल घाट स्थित रामनगरिया मेला देखकर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान फर्रुखाबाद–बरेली मार्ग (एनएच-730सी) पर शेरखार तिराहे के पास यह हादसा हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

सड़क किनारे चल रही महिला को बस ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इटावा डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस (संख्या UP 75 AT 2216) तेज गति से आ रही थी। बस ने सड़क किनारे पैदल चल रही सुनीता देवी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।

कायमगंज
कायमगंज

इलाज के दौरान तोड़ा दम, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुनीता देवी को पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज, इटावा रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 11:55 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका का पोस्टमार्टम 28 जनवरी को सैफई में कराया गया।

कायमगंज
कायमगंज

परिवार में मचा मातम, पति ने दर्ज कराई तहरीर

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति मनोज कुमार ने राजेपुर थाने में तहरीर देकर रोडवेज बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

राजेपुर थाना अध्यक्ष सुधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक अशुतोष यादव को सौंपी गई है। पुलिस बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें