फर्रुखाबाद : परचून की दुकान में नाबालिक से छेड़छाड़, आरोपी फरार – मुकदमा दर्ज

मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में परचून की दुकान के अंदर एक नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

कायमगंज
कायमगंज

परचून की दुकान में बदनीयत से किशोरी को दबोचा

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि मंगलवार 3 फरवरी को उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बहन गांव में ही स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने गई। इसी दौरान उसका पड़ोसी अकील अहमद का पुत्र अदीव दुकान के अंदर घुस आया और बदनीयत से उसकी बहन को दबोच लिया।

कायमगंज
कायमगंज

डरी-सहमी हालत में घर पहुंची किशोरी

किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी युवक जबरदस्ती करने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी डरी-सहमी घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें