कायमगंज में बोले प्रांशु दत्त द्विवेदी— बांग्लादेश में दलित हिंदू जिंदा जलाया गया, लेकिन विपक्ष चुप

सोमवार को कायमगंज ब्लॉक सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कायमगंज
कायमगंज

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रांशु दत्त द्विवेदी

सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा मौजूद रहे।

कायमगंज
कायमगंज

अटल जी, दीनदयाल व मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद “अटल जी अमर रहें” के नारों से सभागार गूंज उठा।

अटल जी की सोच से बदला भारत – प्रांशु दत्त द्विवेदी

अपने संबोधन में प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि

“आज भारतीय जनता पार्टी जो भी काम कर रही है, उसकी मजबूत नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। मोबाइल क्रांति अटल जी की देन है, जिसकी वजह से आज दुनिया की सच्चाई सामने आ रही है।”

बांग्लादेश में दलित हिंदू की हत्या पर विपक्ष पर हमला

उन्होंने बांग्लादेश में दलित हिंदू दीपू चंद्र दास की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय ऐसी घटनाएं दबा दी जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि

“मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण कांग्रेस सच्चाई को सामने नहीं आने देती थी।”

SIR पर विपक्ष को घेरा, बताया बिहार मॉडल

SIR को लेकर उन्होंने कहा कि जब बिहार में SIR लागू हुआ, तब विपक्ष सड़क पर उतर आया। उन्होंने दावा किया कि SIR की वजह से फर्जी वोटर और बांग्लादेशी घुसपैठिए बाहर हुए, और इसी का नतीजा रहा कि बिहार में 95% सीटों पर सरकार बनी।

ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की कार्यकर्ताओं को नसीहत

प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि

“2024 की तरह ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है। हर बूथ मजबूत करना होगा। जिसने बूथ जीत लिया, वही विधायक, सांसद और प्रधानमंत्री बनाता है।”

मुस्लिम वोटरों में फैले भ्रम पर भी बोले

उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटरों के बीच यह डर फैलाया जा रहा है कि नाम वोटर लिस्ट में न होने पर सरकार संपत्ति जब्त कर लेगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर SIR को सही तरीके से समझाने की अपील की।

कायमगंज
कायमगंज

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, डॉ. विकास शर्मा, अमरदीप दीक्षित, अवनीश चतुर्वेदी, रश्मि दुबे, देवेंद्र दुबे, महेंद्र राजपूत, विजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, अखिलेश शर्मा, शिवांश तिवारी, अमर गुप्ता, शिवम सोनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें