फर्रुखाबाद: निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव कटिया में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक्टर से ईंटें उतारी जा रही थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर को पीछे करते समय 18 वर्षीय युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित
परिजन युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमरेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

कायमगंज
मृतक सहनाज का फाइल फोटो

ट्रैक्टर बैक करते समय हुआ हादसा
मृतक के भाई शाहबाज ने बताया कि घर के निर्माण के लिए कायमगंज स्थित एक भट्ठे से ट्रैक्टर भर के ईंटे आई थी। चालक जब ट्रैक्टर को पीछे कर रहा था, तभी सहनाज उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

मां का रो-रोकर बुरा हाल
बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां गुड्डी बेसुध हो गईं। परिवार में मातम पसरा है। मृतक सहनाज पांच भाइयों और पांच बहनों में एक था। भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें