पत्नी और पड़ोसी की नजदीकी बनी युवक की मौत की वजह! कायमगंज आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के घसिया चिलौली गांव में एक युवक की आत्महत्या का मामला अब सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। गांव निवासी सतीश चंद्र के 24 वर्षीय बेटे शिवमंगल उर्फ शिवा ने 10 दिसंबर को घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

कायमगंज
मृतक शिवमंगल का फाइल फोटो

पत्नी और पड़ोसी पर लगे गंभीर आरोप

मृतक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की मौत के लिए उसकी पत्नी संजना और पड़ोसी युवक अनुज गौतम को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि शादी के बाद संजना का व्यवहार लगातार बदलता गया और उसका पड़ोसी युवक से मेल-जोल बढ़ गया। इसी बात को लेकर शिवमंगल मानसिक तनाव में रहने लगा था।

कायमगंज
कायमगंज

मोबाइल चैट और आना-जाना बना बड़ा सबूत

मामले की जांच कर रहे मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह दांगी ने बताया कि विवेचना के दौरान पत्नी और पड़ोसी युवक के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा अनुज गौतम का मृतक के घर बार-बार आना-जाना भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

कायमगंज
कायमगंज

भागने की कोशिश में दबोचे गए आरोपी

इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पत्नी संजना और अनुज गौतम वारदात के बाद से ही फरार होने की फिराक में थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने दोनों को चीनी मिल रोड से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

कायमगंज
कायमगंज

आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि युवक ने लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि विवेचना निष्पक्ष और गंभीरता से की जा रही है।

कायमगंज में युवक हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पत्नी व गांव के युवक पर हत्या का आरोप, 24 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें