कायमगंज में सिलेंडर में लगी आग से मचा हड़कंप: मजदूर परिवार का पूरा सामान राख, 33 हजार रुपए भी जले

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव में किराए पर रहने वाले मजदूर मुन्ना लाल के घर चाय बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सुबह करीब 7:30 बजे मुन्ना लाल की पत्नी सीमा चाय बना रही थी, तभी सिलेंडर ने तेज लपटें छोड़नी शुरू कर दीं। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

कायमगंज
कायमगंज

ग्रामीणों ने पानी–बालू डालकर बुझाई आग

आग की लपटें उठते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए समर (पानी का मोटर पंप) चलाया और बालू व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। अगर गांव वाले देर कर देते तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार ने बताया कि सिर्फ कुछ दिन पहले ही नया गैस सिलेंडर लाया गया था।

गरीब मजदूर का पूरा सामान जला, बेटा नेपाल से लौटा था

पीड़ित सीमा कोरी ने बताया कि उसका परिवार मजदूरी करता है और गांव में हेतराम के घर में किराए पर रहता है।

कायमगंज
कायमगंज

सबसे दर्दनाक बात यह है कि दो दिन पहले ही उसका बेटा राहुल नेपाल में मजदूरी करके घर लौटा था और मेहनत से जुटाए 33,000 रुपए भी आग में जलकर राख हो गए। घर में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और जरूरी कागज़ भी पूरी तरह नष्ट हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

पूर्व प्रधान और प्रधान मौके पर पहुंचे, राहत की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व प्रधान विपुल राठौड़ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। वहीं मौजूदा प्रधान शिवम यादव ने तुरंत क्षेत्रीय लेखपाल तामेश्वर राणा को घटना की सूचना दी ताकि सरकारी सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सके।

कायमगंज
कायमगंज

ग्रामवासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें