कायमगंज में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली विशाल रन फॉर यूनिटी व एकता पदयात्रा

कायमगंज में बुधवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक भव्य और ऐतिहासिक रन फॉर यूनिटी व एकता पद यात्रा निकाली गई। सुबह से ही नगर में उत्साह देखने लायक था। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि, डॉ. मिथिलेश अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की।

कायमगंज
कायमगंज

एसएनएम इंटर कॉलेज से शुरू होकर पूरा शहर गूंजा भारत माता की जय से

यह विशाल यात्रा एसएनएम इंटर कॉलेज से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट चौराहा, शिवाजी मूर्ति, पृथ्वी दरवाजा, भूसा मंडी, पटवन गली, चिंलाका, पुल ग़ालिब, तहसील रोड, काजम खान, बजरिया, श्याम गेट, लोहाई बाजार और मैन चौराहा होती हुई गल्ला मंडी चौराहा पहुंची। अंत में यात्रा विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई।

कायमगंज
कायमगंज

मुख्य अतिथि की लेट एंट्री—जामा मस्जिद से हुए शामिल

राज्य मंत्री (मद निषेध परिषद) बृजेश शुक्ला कार्यक्रम में देरी से पहुंचे, लेकिन जामा मस्जिद चौराहे से यात्रा में जुड़ते ही भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ सांसद मुकेश राजपूत भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

कायमगंज
कायमगंज

स्कूलों के बच्चों ने बढ़ाया कार्यक्रम का सम्मान—हाथों में तिरंगा, जोश में नारे

सीपी विद्या निकेतन, शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, रूप किशोर चतुर्वेदी इंटर कॉलेज, इमाम उल हक शाह इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं तिरंगे हाथ में लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाते दिखे। एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड टीम की अनुशासित मौजूदगी ने यात्रा को और भव्य बना दिया।

कायमगंज
कायमगंज

विद्या मंदिर में पुष्पांजलि—सरदार पटेल के योगदान को किया याद

विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज पहुंचकर मुख्य अतिथि बृजेश शुक्ला और सांसद मुकेश राजपूत ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक जनसभा आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा में पटेल के योगदान को याद किया।

कायमगंज
कायमगंज

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व चेयरमैन सुनील चक, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, डॉ. विकास शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, अमरदीप दीक्षित, आयुष रस्तोगी, ओम कालेश्वर पाठक, अवनीश चतुर्वेदी, अमर गुप्ता, सागर दुबे, शिवांश तिवारी, शुभम पाठक, राघव त्रिपाठी, अंबुज गंगवार, सचिन शर्मा, सागर गुप्ता, जेहन अहमद, मोहम्मद हासिम, सुमित कोरी और उत्तम कोरी आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें