कायमगंज में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत — दूसरा गंभीर घायल

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी रामआसरे शाक्य का 28 वर्षीय पुत्र अतुल अपने चचेरे भाई नितेश (30) को दिल्ली छोड़ने के लिए बाइक से कायमगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था। लेकिन जैसे ही वे कायमगंज-कम्पिल रोड पर जिजपुरा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

कायमगंज
मृतक अतुल का फाइल फोटो

राहगीरों की भीड़ और पुलिस की तत्परता

हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर विपिन ने जांच के बाद अतुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि नितेश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कायमगंज
कायमगंज

परिवार में कोहराम, मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

अतुल की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। दो साल पहले अतुल की शादी हुई थी। मृतक की पत्नी सपना, मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में दो भाई संदीप और दीपक हैं, जबकि बहनें कामनी और कल्पना शादी हो चुकी हैं। जवान बेटे की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कायमगंज
कायमगंज

शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम

पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कायमगंज
कायमगंज
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें