फर्रुखाबाद में बवाल: एक्सीडेंट के बाद घायल के परिवार ने पुलिस से की मारपीट, वर्दी फाड़ी – रिपोर्ट दर्ज!

जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कानपुर रोड पर शनिवार देर रात तनाव की स्थिति बन गई, जब एक मामूली सड़क हादसा बवाल में बदल गया। बाइक सवार अनूप की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अस्पताल में मारपीट और हंगामा

जैसे ही घायल अनूप के परिजन अस्पताल पहुंचे, गुस्से में भड़क गए और कार चालक से जमकर मारपीट कर डाली। इसी बीच हालात काबू से बाहर होने लगे। हंगामा इतना बढ़ा कि वहां मौजूद मरीज और स्टाफ दहशत में आ गए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पीआरवी टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी

सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंची। सिपाही राहुल मलिक और वीरेंद्र ने किसी तरह मामले को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन घायल के परिजनों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीआरवी सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी गई और पुलिसकर्मियों को बचकर निकलना पड़ा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कोतवाल ने संभाली कमान

स्थिति और बिगड़ने की खबर पर फतेहगढ़ कोतवाल रणवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह बवाल शांत कराया। पुलिस ने कई लोगों को पकड़कर थाने ले गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मुकदमा दर्ज, कार्रवाई शुरू

पीआरवी सिपाही राहुल मलिक की तहरीर पर कोतवाली फतेहगढ़ में सरकारी काम में बाधा, मारपीट, वर्दी फाड़ने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें