कायमगंज में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी बाइक सवार भाईयों को टक्कर, एक की घटना स्थल, दूसरे की जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी रामआसरे का 28 वर्षीय पुत्र अतुल अपने चचेरे भाई नीतिश को बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी जोरदार टक्कर

जैसे ही दोनों बाइक सवार भाई कायमगंज-कम्पिल मार्ग पर जिजपुरा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

कायमगंज
मृतक अतुल व नीतीश का फाइल फोटो

मौके पर मचा हड़कंप, एक की मौत मौके पर, दूसरा भी नहीं बचा

राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां अतुल (28) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीतिश की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन लोहिया अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई।

कायमगंज
कायमगंज

दो जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम

दोनों युवक अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य थे। अतुल की शादी को अभी मुश्किल से दो साल हुए थे। वहीं नीतिश की अभी शादी भी नहीं हुई थी। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों भाई एक पारिवारिक शादी में शामिल होने घर आए हुए थे।

कायमगंज में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत — दूसरा गंभीर घायल

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें