कायमगंज में चोरी की कोशिश नाकाम! ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक को ग्रामीणों ने दुकान में चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है।

कायमगंज
कायमगंज

दो बार हो चुकी है पहले भी चोरी

पीड़ित दुकानदार समीर ने बताया कि उसकी दुकान में इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने युवक को दुकान में घुसते देखा, तो उसे तुरंत पकड़ लिया।

कायमगंज
कायमगंज

युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी युवक आकाश को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें