कायमगंज में मामूली विवाद में दबंगों ने किया युवक पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

कायमगंज के गांव वराविकू में नाली विवाद को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर से मौरम गिराने को लेकर हुआ विवाद

पीड़ित जयवीर सिंह ने बताया कि 7 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे उसने घर के निर्माण कार्य के लिए ट्रैक्टर से मौरम मंगाई थी। तभी गांव के ढिब्बू का पुत्र सत्यदेव नाली टूट न जाए की बात कहकर ट्रैक्टर को पीछे करने लगा।

गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे और चाकू चले

जयवीर ने बताया कि उसने सत्यदेव से कहा कि अगर नाली टूटेगी तो वह खुद मरम्मत करा देगा, लेकिन इस बात पर सत्यदेव भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच सत्यदेव के बेटे अंकित, अमित और सोनू मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हमले में जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें