कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार दोपहर सी.पी. गेस्ट हाउस में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी मंडलों के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बी.एल.ओ. तथा भाजपा के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यशाला का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को सटीक और अपडेट करना रहा।

वरिष्ठ नेताओं ने दिए जीत के गुर
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र गुप्त, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वी.के. गंगवार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, अवनीश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित और नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे उपस्थित रहे। नेताओं ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर मतदाता तक पहुंच बनाना और सही नामांकन सुनिश्चित करना ही असली संगठन शक्ति है।

सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे सक्रिय
कार्यशाला में दो मंडलों की पूरी कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों के प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला पदाधिकारी, पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी व विचार परिवार के सदस्य शामिल हुए। सभी ने संगठन के दिशा-निर्देशों पर चर्चा की और कहा कि वोटर लिस्ट में किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधारना जरूरी है ताकि हर योग्य मतदाता मतदान कर सके।

मतदाता जागरूकता पर हुआ फोकस
नेताओं ने कहा कि बूथ लेवल पर कार्यकर्ता जनता से संपर्क बढ़ाएं, नए वोटर बनवाने और पुराने नाम सुधारने की प्रक्रिया को तेज करें। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया कि कायमगंज विधानसभा में मतदाता सूची 100% शुद्ध और अद्यतन बनाई जाएगी।
























