कायमगंज थाना दिवस में सुनी गई जनता की फरियादें, अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शनिवार को कायमगंज कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने की। इस दौरान सीओ ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कायमगंज
कायमगंज

चार शिकायतें दर्ज, मारपीट से लेकर जमीन विवाद तक के मामले

थाना दिवस में कुल चार शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें कंपिल क्षेत्र के गांव बहावलपुर मिस्तनी निवासी मनीष कुमार ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। वहीं कायमगंज के कुआं खेड़ा मजरा बुहार नगला निवासी सुशीला देवी ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर अधिकारियों से समाधान की मांग की।

अधिकारियों ने दिया समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन

थाना दिवस में कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल, एसएसआई सुरजीत यादव, एसआई जगदीश वर्मा, अमित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें