कायमगंज में केबल चोरी की वारदात! अज्ञात चोरों ने काटकर ले गए बिजली के तार

कायमगंज क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों के होश उस समय उड़ गए जब 33/11 के.वी. उपकेंद्र बरझाला, भटासा के नोडल इंचार्ज नेत्रपाल (टीजी सेकंड) को शुक्रवार सुबह केबल चोरी की जानकारी मिली।

कायमगंज
कायमगंज

चोरों ने 60 मीटर बिजली केबल काटकर उड़ाई

आपको बता दें की 132/33 के.वी.ए. पोषक बरझाला–झाब्बूपुर क्रॉसिंग के पास बीपी 2023-24 के तहत डाली गई 3×300 एमएम की नई केबल को अज्ञात चोरों ने काटकर चुरा लिया। नोडल इंचार्ज ने बताया कि चोरों ने क्रॉसिंग के दोनों ओर करीब 30-30 मीटर केबल उखाड़ ली। इससे बिजली आपूर्ति पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

नोडल अधिकारी ने कोतवाली कायमगंज में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें