कायमगंज में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विभागों में भ्रष्टाचार पर भड़के किसान

जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील में किसानों ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के बैनर तले मंगलवार सुबह से किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यह धरना कायमगंज-अचरा रोड स्थित झब्बूपुर क्रॉसिंग के नजदीक पर चल रहा है। किसानों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कायमगंज
कायमगंज

अधिकारियों पर मनमानी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

किसानों का कहना है कि प्रदेश में राजस्व, पुलिस, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य और नगर पालिका विभागों में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। अधिकारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे मजबूर होकर अब उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है।

कायमगंज
कायमगंज

किसानों ने कहा— वार्ता सिर्फ जिला प्रशासन से होगी

भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अब वे तहसील स्तर के किसी अधिकारी से बात नहीं करेंगे। धरना तभी खत्म होगा जब जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी मौके पर आकर समस्याओं का समाधान करेंगे। यूनियन ने कहा कि किसानों के धैर्य की अब परीक्षा ना ली जाए।

कायमगंज
कायमगंज

धरने में जुटे किसान नेताओं की भारी भीड़

धरने में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेश कुमार उर्फ बबलू दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला महासचिव गिरीश चंद्र शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह साहब, तहसील अध्यक्ष रामरतन सिंह, उदय पाल सिंह, रवि शंकर कश्यप, और ब्लॉक कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। धरनास्थल पर किसानों का जोश देखते ही बन रहा था। सभी ने एक सुर में कहा कि अब अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ “आर या पार” की लड़ाई होगी।

कायमगंज
कायमगंज

किसानों की मांग— ईमानदार जांच और कार्रवाई हो

किसानों ने मांग की है कि सभी विभागों की भ्रष्टाचार जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों के साथ हो रहे शोषण को तुरंत रोका जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें