फर्रुखाबाद जिले में बिना अनुमति और मानकों के खिलाफ लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में 28 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवा दिए हैं। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।

एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर जनपद की पुलिस टीम ने जगह-जगह अभियान चलाया। पुलिस टीम को देखकर कई लोगों ने खुद ही अपने लाउडस्पीकर उतार दिए।

बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाने पर रोक
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अब कोई भी व्यक्ति या धार्मिक संस्था बिना अनुमति लाउडस्पीकर नहीं लगाएगी। यदि अनुमति होने के बाद भी ध्वनि मानकों का पालन नहीं किया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
























