फर्रुखाबाद में चोरों का नया कारनामा: रातों-रात जेई की बाइक का पहिया गायब, CCTV में कैद हुई वारदात

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ इलाके में चोरों ने एक हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। कृषि विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) रतन कुमार की बाइक का अगला पहिया चोरों ने रातों-रात उड़ा लिया। यह पूरी घटना मोहल्ला कुठरा कॉलोनी में 28 अक्टूबर की रात हुई, जो CCTV कैमरे में कैद हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि दो युवक देर रात बाइक के पास पहुंचते हैं और कुछ ही मिनटों में उसका आगे का पहिया निकालकर फरार हो जाते हैं।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस जुटी चोरों की तलाश में

फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें