कायमगंज में 19 साल की युवती लापता: परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने पहले खुद खोजबीन की लेकिन जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। परिवार ने आशंका जताई है कि क्षेत्र के ही एक युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है।

कायमगंज
कायमगंज

परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने कायमगंज कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द खोजा जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिजनों ने बताया कि युवती के गायब होने के बाद से घर का माहौल तनावपूर्ण है और परिवारजन गुमशुदगी को लेकर बेहद परेशान हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए कायमगंज पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें