कायमगंज में शराब के पैसे न देने पर युवक के साथ मारपीट,केस दर्ज

शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में मोहल्ले के दबंग ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कायमगंज
कायमगंज

शराब के पैसे न देने पर बढ़ा विवाद

मामला कायमगंज नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल का है। स्थानीय निवासी दीपक अवस्थी ने बताया कि वह बुधवार, 22 अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे एक परिचित की दुकान पर बैठा था। तभी मोहल्ले का ही कंटूरी उर्फ बृजेश (पुत्र नत्थू लाल) आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उक्त आरोपी गाली-गलौज करने लगा।

कायमगंज
कायमगंज

गाली-गलौज के बाद की मारपीट, आरोपी फरार

दीपक ने बताया कि गली- गलौज विरोध करने पर बृजेश ने लात-घूसों से हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विधिक कार्रवाई जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें